नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको टाटा ग्रुप की एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसके मार्च तिमाही आने के बाद एक्सपर्ट्स का टारगेट प्राइस बढ़ गया है। अब एक्सपर्ट का मानना है की शेयर ₹1100 तक जा सकती है। तो चलिए शेयर के बारे में जानते है।
Tata Share News: पिछले कुछ दिनों में टाटा ग्रुप की बहुत सारी कंपनियों के Q4 के नतीजे आए है उन्हीं में से एक कंपनी का Tata Chemical ltd जिसके बारे में आज बात करने वाले है। इस कंपनी का प्रॉफिट मार्च तिमाही में काफी बढ़ा है।
आपको बता दूं की टाटा केमिकल्स का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022-23 के Q4 में 53.56% से बढ़कर ₹711 करोड़ का हुआ है और वहीं पे वित्त वर्ष 2021-22 के Q4 में ₹463 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। इस मार्च तिमाही में रेवेन्यू ₹4407 करोड़ का हुआ है और पिछले साल के मार्च तिमाही में रेवेन्यू ₹3481 करोड़ का हुआ था।

इस वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा केमिकल्स का नेट प्रॉफिट 86.35% से बढ़कर ₹2335 करोड़ का हुआ है और वहीं पे वित्त वर्ष 2021-22 नेट प्रॉफिट ₹1253 करोड़ का हुआ था। अब आपको टारगेट प्राइस के बारे में बता दे की मोतीलाल ओसवाल ने शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दिया है और साथ में ₹1100 का टारगेट प्राइस रखा है।
Tata Chemicals Share Fundamentals
Market Cap | ₹25,023 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 10.80 |
PB Ratio | 1.27 |
ROE | 12.30% |
EPS (TTM) | 91.66 |
Debt to Equity | 0.32 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | 1.27% |
टाटा केमिकल का शेयर बीते शुक्रवार को 2.32% गिरने के बाद ₹959.50 पे बंद हुआ है। इस दिन शेयर का हाई प्राइस ₹987.25 रहा और लो प्राइस ₹958 तक गया था। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में निगेटिव 7.07% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹1214.90 है और लॉ प्राइस ₹773.35 है।
ये भी पढ़ें –
- अडानी ग्रुप के इस शेयर ने धमाकेदार प्रॉफिट से दिया हिंडेनबर्ग को जवाब
- ये कंपनी देने जा रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी महीने
- एक्सपर्ट्स से जानिए अगले सप्ताह कौन सा शेयर मचाएंगे धमाल
- इस मल्टीबैगर शेयर ने 1 लाख को बना दिया 22 लाख रुपया
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।