
आज के नए जमाने में बिजनेस तो हर कोई करना चाहता है लेकिन ज्यादा पैसे , बिजनेस चलेगा या नही, ऐसी बहुत तरह की बातों को सोचकर बिजनेस शुरू नही कर पाते है। तो घबराने की कोई बात नही है, आज मैं आप सब के साथ एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाला हूं, जिसमें पैसे लगाने की कोई टेंशन नहीं है और लाखों रूपए कमा सकते है।
कंटेंट राइटिंग का बिजनेस
अगर आप 12th तक पढ़ाई किए होंगे तो आपको पढ़ना लिखना आसानी से आता होगा। कंटेंट राइटिंग में ज्यादा कुछ नहीं करना होता है। बस आपको क्लाइंट जिस niche पे आर्टिकल लिखने के लिए बोलेंगे उसपे लिखना होगा। जैसे अभी आप इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ रहे है। ऐसे ही आपका लिखा हुआ आर्टिकल लोग गुगल या जहा पे डाले जाएंगे, लोग पढ़ेंगे। ये बिज़नेस कुछ नया नहीं है, पहले लोग ऑफलाइन अखबार में या किताब में लिखते थे। अब मोबाइल या लैपटॉप में लिखते है।
इसमें आपको हजार से दो हजार वर्ड का आर्टिकल लिखना होता है। तो ऐसे आप दिन के 2-3 आर्टिकल तो लिख ही सकते है। वैसे देखा जाए तो इसमें ज्यादा मेहनत नही है लेकिन आंखो पे ज्यादा असर पड़ेगा क्योंकि आप सारा दिन लैपटॉप या मोबाइल पे बैठे होंगे।
बिजनेस शुरु कैसे करे
इस बिजनेस में आपके पास जितने ज्यादा क्लाइंट होंगे, उतना फायदा होगा। ऐसे बिजनेस में सबसे बड़ी चुनौती होती है क्लाइंट को लाना। शुरु में पापड़ बेलने पड़ेंगे लेकिन जब आपके पास क्लाइंट आने लगे, उसके बाद आपका काम आपके बिजनेस की ढाल बनेगा।
शुरुआत में फेसबुक ग्रुप ज्वाइन कर सकते है। जहां से शुरुआती क्लाइंट मिल सके। या फिर आप LinkedIn, YouTube, Twitter से भी क्लाइंट ला सकते है।
पैसा कैसे कमाएं
इस बिजनेस से पैसा कमाने का तरीका बिलकुल सिम्पल है। हिंदी में कॉन्टेंट लिखने पे इंग्लिश के मुताबिक काम पैसे मिलेंगी, लेकिन काफी होंगे। हिंदी में शुरुआती दौर में एक वर्ड का 10-20 पैसा तक मिलेंगे। फिर जैसे जैसे आपकी popularity बढ़ेंगी आपका काम सही होगा तो अपनी प्राइस बढ़ा सकते है।
मान लीजिए आप एक महीने में 4000 वर्ड का 60 आर्टिकल लिखें और एक वर्ड पे 50 पैसे मिलेंगे। तो फिर आपके महीने भर की कमाई एक लाख 44 हजार रूपए की होगी। लेकिन इतना कमाने तक आपको बहुत मेहनत करना होगा। क्योंकि मेहनत की कमाई किसी काम की नही होती है।
अन्य बिजनेस आइडिया
- Business idea: बिना चेहरा दिखाए YouTube पे वीडियो बनाकर, लाखों कमाएं
- Business idea: 2023 में मोटी कमाई करने के लिए , शुरु करे ये बिजनेस
- Business idea: पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं, बिजनेस करके लाखों कमाएं
- Business idea: ₹30,000 से शुरु कीजिए बिजनेस, बिना रिस्क लिए हुए 1 लाख की कमाई होगी