नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको अडानी ग्रुप एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसके शेयर में आज 4% तक की तेजी आई है। तेजी आने की वजह गौतम अडानी के एक फैसले को बताया जा रहा है। आपको बता दूं हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आया हुए 4 महीना हो गया है।

Adani Share News: अडानी ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी Adani Enterprises Ltd का शेयर गुरुवार को 4% तक बढ़ गया है। दरअसल बात ये है की हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आए हुए 4 महीने हो चुके है अब अडानी एंटरप्राइजेज फिर से फंड उठाने की तैयारी में जुटे रही है। यह कंपनी स्टॉक सेल करके फंड उठा सकती है।
अडानी की इस कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दिया की कंपनी का बोर्ड मीटिंग 13 मई 2023 को है जिसमें स्टॉक सेलिंग पे विचार रखा जाएगा। वैसे आपको बता दूं की कंपनी ने इस बात का खुलासा नही किया है की मार्केट से कितना पैसा उठाना है।
हिंडेनबर्ग का रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को आया था और शेयर अबतक उस दिन से 45% से कम पे ट्रेड कर रहा है। वैसे अब शेयर में काफी सुधार आई है। 24 जनवरी को शेयर ₹3442 पे था। उसके बाद 27 फरवरी 2023 को शेयर ₹1193.50 पे आ गया था।
Adani Enterprises share Fundamentals
Market Cap | ₹2,15,705 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 86.88 |
PB Ratio | 6.53 |
ROE | 8.94% |
EPS (TTM) | 21.78 |
Debt to Equity | 1.61 |
Face Value | ₹1 |
Div. Yield | 0.06% |
अभी के समय में अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.84% की तेजी के साथ ₹1964.90 पे ट्रेड कर रहा है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹1975 गया है और लो प्राइस ₹1910 है। वहीं पे बीते एक साल में शेयर ने निगेटिव 10.72% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹4190 है और लो प्राइस ₹1017.45 है।
ये भी पढ़ें –
- इस फार्मा कंपनी ने ₹40 के डिविडेंड देने का किया ऐलान
- इस सरकारी शेयर को खरीदने में जुटे लोग, 9% चढ़ा शेयर
- एक्सपर्ट के अनुसार Tata का यह शेयर जाएगा ₹700 के पार
- एक साल पहले आया था IPO, पैसा किया तीन गुणा, अब दे रही है बोनस शेयर
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।