Gautam Adani : Hindenburg ने कहा राष्ट्रवाद से धोका नही छिपेगा

Gautam Adani Hindenburg report

Hindenburg रिपोर्ट के जवाब में अदानी ग्रुप ने 413 पन्नों का जवाब दिया है। लेकिन जवाब में जिन सवाल को हिंडेनबर्ग ने पूछा था, उनका कोई जवाब नही दिया गया है।

हिंडेनबर्ग का कहना है कि भारत एक उभरती हुई नई देश है जो बहुत आगे बढ़ने वाली है लेकिन अदानी ग्रुप उसमे रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है। अगर हिंडेनबर्ग रिपोर्ट सही साबित होती है तो इसका मतलब साफ है अदानी ग्रुप भारत को आगे बढ़ने में रुकावट दे रही है।

अदानी शेयर के साथ क्या हुआ

हिंडेनबर्ग के रिपोर्ट के बाद अदानी के सारे कंपनी के शेयर लोअर सर्किट पे आ गए। आज भी अदानी के शेयर में भारी गिरावट दिखने को मिली है। इसके बाद अदानी ने हिंडेनबर्ग रिपोर्ट पे 413 पन्नों से जवाब दी। जिसपे हिंडेनबर्ग ने फिर से पलटवार किया है।

Hindeburg ने साफ साफ कहा है कि हमने जितने भी प्रश्न पूछे थे उनमें से किसी का जवाब अदानी ग्रुप ने नही दिया है। अदानी ने अपने रिपोर्ट में बातों को गोल गोल घुमाया है। हिंडेनबर्ग का ये भी कहना है कि राष्ट्रवाद का सहारा लेकर धोखे से बचा नही जा सकता है।

अदानी ग्रुप के रिपोर्ट में लिखा गया है कि ये वार भारत पे सोच समझकर किया गया है। लेकिन अदानी तो भारत नही ना है, ये बात किसी को समझ नही आई है। हिंडेनबर्ग का कहना है की अगर आप सही है तो मेरे प्रश्नों का सही उत्तर दीजिए।

ये भी पढ़े – Upcoming IPO: पैसे रखे तैयार, 2023 में इन कंपनी के आईपीओ करेंगे मालामाल

Leave a Comment