नमस्कार दोस्तों आज टीवीएस मोटर का Q4 का रिजल्ट जारी हुआ है। रिजल्ट आने के बाद शेयर में काफी रैली आई है। आपको बता दू की आज कमजोर मार्केट में भी टीवीएस मोटर का शेयर 5.5% तक चढ़ा है। तो चलिए शेयर के बारे में और ब्रोकरेज फर्म के राय के बारे में जानते करते है।
TVS Q4 Results: आज मार्केट की हालत गंभीर दिखाई दे रही है लेकिन ऐसी कंडीशन में भी टीवीएस के मार्च तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर में 5.5% तक की वृद्धि दिखाई दी है। आपको बता दूं की टीवीएस मोटर का मार्च तिमाही का रिजल्ट उम्मीद से काफी बेहतर आई है।
31 मार्च 2023 को खत्म हुई 2022-23 की मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 21% से बढ़कर ₹336 करोड़ तक पहुंच गया है। आपको बता दूं बीते वित्त वर्ष 2021-22 के मार्च तिमाही में मुनाफा ₹275 करोड़ हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू Q4 में ₹8021 करोड़ हुआ है और वहीं पे बीते वर्ष की मार्च तिमाही में रेवेन्यू ₹6585 करोड़ का हुआ था।
TVS Motor Share Fundamentals
Market Cap | ₹55,540 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 43.74 |
PB Ratio | 12.62 |
ROE | 18.40% |
EPS (TTM) | 26.73 |
Debt to Equity | 3.68 |
Face Value | ₹1 |
Div. Yield | 0.51% |
आपको बता दूं की मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विस ने टीवीएस मोटर के शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दिया है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹1060 रखा है। वहीं पे फिलिप कैपिटल ने टीवीएस के शेयर को बाय रेटिंग दिया है।
अभी के समय टीवीएस का शेयर 4.49% की तेजी के साथ ₹1221.55 पे ट्रेड कर रहा है और आज शेयर का हाई प्राइस ₹1234.95 पे गया है और जबकि लॉ प्राइस ₹1190 था। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में 85.25% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस आज ₹1234 को टच किया है और लॉ प्राइस ₹589.05 तक गई है।
ये भी पढ़ें –
- इस मल्टीबैगर शेयर ने 1 लाख को बना दिया 22 लाख रुपया
- यह मल्टीबैगर कंपनी देने जा रही है बोनस शेयर, जानिए डीटेल्स
- 9 मई को खुल रहा है इस कंपनी का आईपीओ, पैसा रखिए तैयार
- Tata की ये कंपनी देने जा रही है डिविडेंड, Q4 में मचाया धमाल
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।