नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे सरकारी शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसने अपना Q4 का रिजल्ट घोषित किया है। नतीजे आने के बाद कंपनी का मुनाफा देखकर निवेशक शेयर पे टूट पड़े है और आज बुधवार को शेयर 9% तक चढ़ गया है।

Stock Market News: आज मैं Shipping Corporation of India के शेयर के बारे में बताने वाला हूं। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर में 9% तक की उछाल आई है और इसकी वजह है की Q4 में कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त तेजी आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा तीन गुणा तक बढ़ गया है।
आपको बता दूं की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022-23 के मार्च तिमाही में 180% से ज्यादा बढ़कर ₹359.83 करोड़ का हुआ है। वहीं पे वित्त वर्ष 2021-22 के मार्च तिमाही में प्रॉफिट ₹126.74 करोड़ का हुआ था। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 7.2% से बढ़कर ₹1452.21 करोड़ का हुआ है और वहीं पे पिछले Q4 में ₹1355.12 करोड़ का रेवेन्यू हुआ था।
आपके जानकारी के लिए बता दूं की शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर सरकार बेचने की फिराक में है। इस महीने में सरकार कंपनी की हिस्सेदारी बेचने के लिए बिडिंग करवा सकती है। इस कंपनी में सरकार का 63.75% शेयर है।
Shipping Corporation of India share Fundamentals
Market Cap | ₹4,338 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 6.55 |
PB Ratio | 0.48 |
ROE | 10.02% |
EPS (TTM) | 14.39 |
Debt to Equity | 0.31 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | 0.35% |
आज बुधवार को शेयर 5.79% की तेजी के साथ ₹99.65 पे बंद हुई है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹102.70 गया है और लो प्राइस ₹97.75 है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में 9.41% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹117.46 तक गया है और लो प्राइस ₹66.41 तक गई है।
ये भी पढ़ें –
- एक्सपर्ट के अनुसार Tata का यह शेयर जाएगा ₹700 के पार
- एक साल पहले आया था IPO, पैसा किया तीन गुणा, अब दे रही है बोनस शेयर
- यह कंपनी बोनस शेयर के साथ देगी डिविडेंड, शेयर बना रॉकेट
- एक्सपर्ट्स के अनुसार टाटा का यह शेयर निवेशकों को करेगा मालामाल
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।