नमस्कार दोस्तों RBI की तरफ से बड़ी खबर आई है की ₹2000 की नोटबंदी की जाने वाली है। आपको बता दूं की 8नवंबर 2016 को भारत सरकार ने पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोटों को लीगल टेंडर से हटा दिया था। जिसके बाद नए ₹500 और ₹2000 के नोट को लीगल टेंडर बनाया गया था।

RBI ₹2000 News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ₹2000 के नोट को चलन से वापस लेने के लिए कदम उठाया है। आरबीआई ने बैंकों को सूचित किया है की 30 सितंबर 2023 तक ही ₹2000 का नोट जमा या बदलाव किया जाएगा। अब आप एटीएम या बैंक से ₹2000 के नोट नही निकल पाएंगे।
अगर आपके पास ₹2000 के नोट है तो आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है अभी के समय में कहीं भी ₹2000 का नोट चलेगा। आरबीआई की ओर से नोट बदलवाने के लिए 30 सितम्बर 2023 को डेडलाइन डेट रखा गया है। अगर आप 30 सितंबर तक नोट नही बदलवाते है तो उसके बाद क्या होगा इसके बारे में RBI की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
₹2000 का नोट कैसे बदले: आरबीआई के मुताबिक अगर आपको ₹2000 के नोट बदलवाने है तो 30 सितंबर 2023 से पहले ₹20,000 तक बैंक से बदल सकते है। अगर आपको नोट बदलवाने है तो आपको अपने बैंक के ब्रांच में जाकर बदलवाना होगा। RBI का कहना है की 2018-19 से ही ₹2000 के नोट की छपाई बंद कर दी गई थी।
Demonetisation: आपको शायद याद होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 8 नवंबर 2016 को रात के 8बजे लाइव आकर कहा था कि आज से ₹500 और ₹1000 नोट लीगल टेंडर नही रहेंगे। उसके बाद नए ₹500 और ₹2000 के नोट मार्केट में आए। लेकिन कुछ समय के बाद से ही ₹2000 का नोट मार्केट में दिखना बंद होने लगा था।