
अगर आप अपनी नौकरी से खुश नहीं है और कहीं और से पैसा कमाना चाहते है तो जरुर कमा सकते है। आज मैं आपको वीडियो बनाकर महीने का 1 लाख रुपए कमाने के बारे में बताउंगा। ऐसा नहीं है कि मैं हवा में बातें कर रहा हूं, आप भी बहुत सारे लोगो को जानते होंगे जो सिर्फ वीडियो बनाकर महीने का लाखों क्या करोड़ो कमा रहे है।
वीडियो बनाकर पैसा कमाए
हर इंसान के अंदर कोई न कोई टैलेंट जरुर होता है , बस हमें जानने को देरी होती है। आपके अंदर जो टैलेंट है उसे बाहर लाइए , ये आप यूट्यूब पे वीडियो बनाकर आराम से कर सकते है। मैंने बोला था कि आप भी ऐसे लोगो को जानते है जो महीने का लाखों नहीं बल्कि करोड़ों कमा रहे है। आप यूटयूब पे वीडियो देखते है , उसमे जो वीडियो बनाता है उनकी कमाई के बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। वैसे आपका फेवरेट यूटुबर कौन है कॉमेंट में जरुर बताएं
अब आप वीडियो बनाना शुरु कीजिए, आपको जिस चीज के बारे में पता है उसपे वीडियो बनाइए। चाहे वो टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, कॉमेडी या फिर कैसा भी वीडियो बनाकर डालिए। आज के समय में तो YouTube Shorts भी आ गया है। अगर आप अभी से अच्छे शॉर्ट्स बनाना शुरु करते है तो 6 महीने के अंदर लाखों कमाना शुरू कर सकते है।
वीडियो बनाने के लिए क्या चाहिए
वीडियो बनाना कोई रॉकेट साइंस नही है। मोबाईल तो आपके पास होगा ही, सिर्फ एक Mic खरीदना होगा। जोकि Boya M1 Mic करीब ₹700-800 के बीच में आ जाती है। जैसे जैसे आपके वीडियो पे व्यूज आने लगे और पैसे कमाने लगे उसके बाद आप अच्छा सा कैमरा भी ले सकते है। लेकिन YouTube पे सफल होने के लिए आपको लगातार काम करना होगा। चाहे आप महीने का एक या दो वीडियो डालो लेकिन डालो ,तभी आप यूटयूब पे टिके रह पाओगे।
YouTube से पैसे कैसे कमाएं
अब आपके मन में सवाल होगा की सब कुछ तो हो गया लेकिन पैसे कैसे कमाएंगे। तो चलिए वो भी जानते है। जब आपके 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वॉचटाइम पूरा होगा जाएगा। तब आप AdSense के लिए एप्लाई कर सकते है। एप्लाई करने के एक सप्ताह के अंदर आपको रिप्लाई मिल जायेगा। अगर आपका वीडियो जेनुइन होगा तो आपका चैनल मोनोटाइज हो जाएगा। उसके बाद आपके वीडियो पे एड्स के पैसे आपको मिलने लगेंगे।
जब आपके AdSense अकाउंट में कम से कम $100 होगें तभी YouTube आपको पैसे भेजेगा। यूटयूब का पेमेंट हर महीने की 21 तारिक को भेज दी जाती है। बैंक में 2-4 दिन के भीतर क्रेडिट हो जाती है।