नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी सरकारी कंपनी के शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसने कल Q4 का रिजल्ट जारी किया है। वैसे कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे काफी शानदार रहे है, इस तिमाही में नेट प्रॉफिट 2.58 गुना बढ़ा है। इसी के साथ कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान की है।
BPCL Share News: दोस्तों आज मैं आपको सरकारी लार्जकैप कंपनी (BPCL) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर के बारे में बताने वाला हूं। इस कंपनी के बारे में लगभग सभी लोग जानते होंगे क्योंकि कहीं न कहीं आप भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप देखे ही होंगे। हालंकि कंपनी का कहना है की रिफाइनिंग और फ्यूल मार्केटिंग मार्जिन में सुधार आया है जिसकी वजह से इस तिमाही में प्रॉफिट बढ़ा है।
आपको बता दूं की वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में बीपीसीएल का नेट प्रॉफिट 2.58 गुना से बढ़कर ₹6,478 करोड़ तक पहुंच गया है और वहीं पे वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2501 करोड़ का हुआ था।
इसी के साथ बीपीसीएल ने शेयरहोल्डर को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने स्टॉक मार्केट को बताया की ₹10 के फेस वैल्यू पे प्रति शेयर ₹4 का डिविडेंड देने वाली है।
BPCL Share Fundamentals
Market Cap | ₹78,193 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 24.80 |
PB Ratio | 1.51 |
Industry PE | 5.78 |
ROE | 22.15% |
EPS (TTM) | -9.10 |
Debt to Equity | 1.73 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | 4.42% |
आज मार्केट खुलते ही BPCL के शेयर में 2.06% की तेजी आई है और अभी के समय में शेयर ₹369.05 पे ट्रेड कर रहा है। वहीं पे कंपनी ने बीते एक साल में 8.88% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹374.90 और लो प्राइस ₹288.05 है। वहीं पे शेयर का ऑल टाइम हाई प्राइस ₹551.55 है।
ये भी पढ़े –
- पैसा लगाने के लिए हो जाइए तैयार इसी हफ्ते आएंगे इन 4 कंपनी के IPO
- Q4 के नतीजे आने पर शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट
- सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद Adani के शेयर में लगा अपर सर्किट
- Q4 के नतीजे के बाद Tata के इस शेयर को मिला ₹7500 का टारगेट प्राइस
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।