नमस्कार दोस्तों अभी के समय में सारी कंपनी मार्च तिमाही का रिजल्ट घोषित कर रही है और साथ में डिविडेंड देने का भी ऐलान कर रही है। इस बीच टाटा ग्रुप की बहुत सारी कंपनियों ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है। अगर आप भी इन कंपनी में निवेशक है तो आपके लिए खुशखबरी होगी। तो चलिए टाटा की पांच कंपनियों के बारे में जानते है।
टीसीएस: टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस ने फाइनेंसियल इयर 2022-23 के क्वार्टर फोर का रिजल्ट घोषित किया जिसके साथ ही ₹1 वाले फेस वैल्यू पे कंपनी प्रत्येक शेयर पे ₹24 का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड: टाटा ग्रुप की टाटा कंज्यूमर ने ₹1 वाले फेस वैल्यू पे 845% का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह कंपनी ₹8.45 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। आपको बता दू की Q4 के रिजल्ट के अनुसार कंपनी का प्रॉफिट 21% से बढ़ा है।
Rallis India Ltd: टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी कंपनी Rallis इंडिया ने ₹2.5 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस कंपनी का इनकम ₹527 करोड़ का हुआ है जोकि पिछले साल इसी क्वार्टर में ₹515 करोड़ की थी।
Tata Coffee: टाटा ग्रुप की स्मॉल कैप कंपनी टाटा कॉफी लिमिटेड ने ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस कंपनी का आय मार्च तिमाही में 11% से बढ़ी है। शुक्रवार को टाटा कॉफी का शेयर प्राइस ₹220.85 था।
Nelco: टाटा ग्रुप की स्मॉल कैप की आईटी सेक्टर की कंपनी नेलको ने ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। इस शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है इस अनुसार से 20% का डिविडेंड देगी। इस शेयर ने पिछले एक महीने में 29.45% का रिटर्न दिया है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹654.45 था और लॉ प्राइस ₹489 तक गई है।
ये भी पढ़े –
- यह IT सेक्टर की कंपनी देगी ₹225 का डिविडेंड
- यह स्मॉल कैप कंपनी 36% प्रीमियम पे कर रही है शेयर बायबैक
- अडानी ग्रुप की इस कंपनी ने किया डिविडेंड देने का ऐलान
- इस मल्टीबैगर शेयर ने एक लाख के निवेश को बना दिए 7 करोड़ रुपए
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।