नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहा हूं जो प्रत्येक शेयर पे एक बोनस शेयर देने वाली है। यह कंपनी रीयल एस्टेट सेक्टर की कंपनी है। मार्केट कैप के अनुसार यह मिडकैप सेक्टर की कंपनी है।
Bonus Share news: अगर कोई निवेशक बोनस शेयर पाने के लिए दांव लगाने के लिए सोच रहा है तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि रीयल एस्टेट की मिडकैप सेक्टर की Macrotech Developers Ltd ने घोषित किया है की प्रत्येक शेयर पे 1 बोनस शेयर देगी। बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान किया जा चुका है। इन्वेस्टर के लिए अच्छी बात ये है की रिकॉर्ड डेट इसी महीने में ही है।

स्टॉक मार्केट की दी गई जानकारी के मुताबिक मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड के बोर्ड मेंबर ने बोर्ड मीटिंग में एक शेयर पे एक बोनस शेयर देने का फैसला लिया है। बोनस शेयर देने के लिए 26 मई 2023 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। इसका मतलब ये हुआ की जिस निवेशक का नाम 26 मई को शेयरहोल्डर की लिस्ट में होगा उसे ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।
Macrotech Developers Ltd का Q4 में रेवेन्यू ₹3255.38करोड़ का था जबकि वित्त वर्ष 2021-22 के Q4 में रेवेन्यू ₹3444.56 करोड़ का हुआ था। तो इस अनुसार से देखे तो इस मार्च तिमाही में 5.5% का कम रेवेन्यू हुआ है। एक और बात यह कंपनी प्रत्येक शेयर पे ₹2 का डिविडेंड भी देने वाली है।
Macrotech Developers Share Fundamentals
Market Cap | ₹43,852 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 91.44 |
PB Ratio | 3.45 |
ROE | 3.93% |
EPS (TTM) | 9.91 |
Debt to Equity | 0.72 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | NA |
बीते शुक्रवार को मैक्रोटेक डेवलपर्स का शेयर 1.11% की कमी के साथ ₹896.10 पे बंद हुआ था। इस शेयर ने बीते एक साल में नेगेटिव 9.43% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹1189 है और लॉ प्राइस ₹711 है।
ये भी पढ़ें –
- एक्सपर्ट्स से जानिए अगले सप्ताह कौन सा शेयर मचाएंगे धमाल
- एक्सपर्ट्स बुलिश है टाटा के इस शेयर पे, कहा खरीद लो
- इस मल्टीबैगर शेयर ने 1 लाख को बना दिया 22 लाख रुपया
- जानिए TVS Motor के Q4 के नतीजे का हाल और ब्रोकरेज की राय
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।