नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसने Q4 के नतीजे घोषित किए है और कंपनी के मुनाफे काफी बढ़े है। इसी के साथ यह कंपनी ₹80 का डिविडेंड भी देने वाली है। तो चलिए इस शेयर के बारे में अच्छे से जानते है।
NSE Dividend News: इंडिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE ने दो दिन पहले Q4 का रिजल्ट जारी की है। जिसमें कंपनी को अच्छा खासा प्रॉफिट हुआ है और साथ में बड़ी कंपनी होने के साथ बड़ा डिविडेंड भी देने वाली हैं।
वित्त वर्ष 2022-23 के मार्च तिमाही में NSE का नेट प्रॉफिट 19% से बढ़कर ₹1810 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं पे कंपनी का ऑपरेटिंग इनकम 32% सलाना ग्रोथ के साथ ₹3295 करोड़ तक पहुंच गया है। मार्च तिमाही में NSE का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹7356 करोड़ का हुआ है। वहीं पे वित्त वर्ष 2021-22 के मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹5198 करोड़ का था।
इसी के साथ NSE के बोर्ड मेंबर ने बोर्ड मीटिंग में शेयरहोल्डर को ₹80 के डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस अनुसार से कंपनी कुल ₹3960 करोड़ का डिविडेंड बांटने वाली है।
अब आपको बता दू की NSE भारत की नंबर वन स्टॉक एक्सचेंज है जिसकी शुरूआत 1992 में हुई थी। इस एक्सचेंज पे 2002 कंपनियां लिस्टेड है और इसका मार्केट कैप जनवरी 2023 के अनुसार $3.27 trillion है।
ये भी पढ़े –
- अडानी के इस शेयर में पैसा लगाकर फंसे लोग, अभी और गिरेगा
- एक्सपर्ट के अनुसार यह शेयर ₹120 तक जाएगा, दे रही 100% का डिविडेंड
- भारत में अब टाटा ग्रुप बनाएगी iPhone, जानिए डीटेल्स
- यह सरकारी शेयर है बढ़ने वाला, म्यूचुअल फंड्स ने लगाया पैसा
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।