नमस्कार दोस्तों अभी के समय में लगभग सारी कंपनिया मार्च तिमाही का रिजल्ट और डिविडेंड देने का फैसला सुना रही है। इसी बीच अडानी ग्रुप एक कंपनी ने भी अपना Q4 का रिजल्ट घोषित किया है और साथ में डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। गौतम अडानी की यह कंपनी एक शेयर पे 90.25% का डिविडेंड देने वाली है।
Adani Share News: अडानी ग्रुप की सीमेंट बनाने वाली कंपनी ACC सीमेंट ने क्वार्टर फोर का रिजल्ट जारी किया है और इससे निवेशक काफी नाराज नजर आए है। दरशल बात ये है की एसीसी का मार्च तिमाही में प्रॉफिट 40.53% से घटकर ₹235.66 करोड़ हो गया है। मुद्दे की बात ये है कि पिछले साल के मार्च तिमाही में कंपनी ने ₹396.33 करोड़ का प्रॉफिट कमाया था। वहीं पे रेवेन्यू में 8.23% की वृद्धि हुई है और ₹4790.91 करोड़ हुआ है वहीं पे पिछले साल के मार्च तिमाही में ₹4426.54 करोड़ की आय थी।
निवेशक के लिए खुशखबरी इस बात की है की कंपनी ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है। एसीसी सीमेंट के ₹10 के फेस वैल्यू पे 90.25% का डिविडेंड देगी। इसका मतलब इसके शेयरहोल्डर को ₹9.25 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। इस डिविडेंड को देने के लिए 7 जुलाई 2023 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है।
Acc Cement Fundamentals
Market Cap | ₹32,879 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 50.78 |
PB Ratio | 2.37 |
ROE | 4.61 |
EPS (TTM) | 34.48 |
Debt to Equity | 0.01 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | 3.31% |
एसीसी सीमेंट के शेयर में आज 1% की तेजी आई है और शेयर ₹1769 पे ट्रेड कर रहा है। वहीं पे शेयर ने पिछले एक साल में निगेटिव 26.33% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का न्यूनतम स्तर ₹1592.35 था और उच्चस्तर ₹2785 तक गया है। पिछले 5 साल में भी शेयर ने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया है।
ये भी पढ़े –
- इस मल्टीबैगर शेयर ने एक लाख के निवेश को बना दिए 7 करोड़ रुपए
- Tata के इस शेयर पे एक्सपर्ट बुलिश, ₹910 तक जाएगा शेयर
- इस कंपनी के मुनाफे में आई कमी, फिर भी ₹150 डिविडेंड देने का किया एलान
- इस शेयर में आई बड़ी तेजी, आज पहुंची 52 सप्ताह के हाई पे
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।