नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसने बोनस शेयर देने का ऐलान किया था लेकिन अब बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट में बदलाव की है। आपको बता दूं की यह कंपनी 1 शेयर पे 1 बोनस शेयर देने वाली है तो चलिए जानते है शेयर के बारे में।
Bonus Share News: मैं आपको Macrotech Developers के शेयर के बारे में बताने वाला हूं। कंपनी एक शेयर पे एक बोनस शेयर देने वाली है। आपको बता दू की पहले बोनस शेयर देने के लिए 26 मई 2023 को रिकॉर्ड डेट रखा गया था लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसे बढ़ा दिया गया है।

आपको बता दू की वित्त वर्ष 2022-23 के मार्च तिमाही में मैक्रोटेक डेवलपर्स का रेवेन्यू ₹3255.38 करोड़ का हुआ है। ईयर ऑन ईयर इस साल कंपनी को 5.5% का घाटा हुआ है। इस तिमाही में नेट इनकम ₹3271.71 करोड़ का हुआ है।
कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजे के साथ ही बोनस शेयर देने के लिए 26 मई 2023 को रिकॉर्ड डेट रखा गया था। लेकिन अब इस डेट में बदलाव किया गया है। मैक्रोटेक ने स्टॉक मार्केट को जानकारी देते हुए बताया की अब बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मई 2023 को शिफ्ट कर दिया गया है।
Macrotech Developers Share Fundamentals
Market Cap | ₹47,371 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 99.21 |
PB Ratio | 3.74 |
ROE | 3.93% |
EPS (TTM) | 9.91 |
Debt to Equity | 0.72 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | NA |
मैक्रोटेक डेवलपर्स का शेयर शुक्रवार को 0.86% की कमी के साथ ₹974.75 पे बंद हुआ था। बीते एक सप्ताह के कंपनी ने 7.76% का रिटर्न दिया है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹997.95 है और लो प्राइस ₹903.25 है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में 5.86% का रिटर्न दिया है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹1189 है और लो प्राइस ₹711 है।
ये भी पढ़ें –
- यह कंपनी शेयरहोल्डर को दे रही है ₹280 का डिविडेंड
- इस दिग्गज कंपनी को Q4 में हुआ धमाकेदार मुनाफा, जानिए डीटेल्स
- क्या आपके पास है टाटा ग्रुप के ये 4 शेयर क्योंकि देने वाली है डिविडेंड
- इस फार्मा कंपनी ने जारी किया Q4 का रिजल्ट, कंपनी देगी ₹47.50 का डिविडेंड
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।