नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहा हूं जिसने स्टॉक मार्केट को बताया है की वो अपने हर एक निवेशक को प्रत्येक शेयर पे ₹169 का डिविडेंड देने वाली है। अगर आप भी डिविडेंड देने वाली कंपनी की खोज में थे तो आपकी घड़ी समाप्त होती है।
MRF Dividend News: दोस्तों अगर आप भी स्टॉक मार्केट में तगड़ा डिविडेंड देने वाली कंपनी के खोज में थे तो आपकी खोज समाप्त होती है क्योंकि क्योंकि स्टॉक मार्केट की या देश की दिग्गज कंपनी एमआरएफ ने प्रत्येक शेयर पे ₹169 का डिविडेंड देने का एलान किया है। इसका मतलब की ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर पे 1690% का डिविडेंड मिलेगा।

एमआरएफ लिमिटेड ने Q4 के रिजल्ट के साथ ही डिविडेंड देने का ऐलान किया था। एमआरएफ को वित्त वर्ष 2022-23 के मार्च तिमाही में 94.63% से बढ़कर ₹313.53करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का रेवेन्यू में 10.12% की तेजी के साथ ₹5841.70 करोड़ का हुआ है जोकि बीते साल ₹5304.08 करोड़ था।
MRF Share Fundamentals
Market Cap | ₹41,824 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 54.39 |
PB Ratio | 2.84 |
ROE | 5.35% |
EPS (TTM) | 1813.10 |
Debt to Equity | 0.20 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | 0.15 |
आज अभी तक शेयर में 1.1% की तेजी आई है जिसके साथ शेयर ₹99,698.35 पे ट्रेड कर रहा है। शेयर ने बीते एक सप्ताह में 10.79% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का लॉ प्राइस 88,002.05 है। बीते एक महीने में 17.75% का रिटर्न दिया है। शेयर ने पिछले एक साल में 43.80% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹99698.35 है जोकि आज छुआ है और लो प्राइस ₹65,878.35 है।
ये भी पढ़ें –
- सरकार इस कंपनी का 26% शेयर बेचने जा रही है, खरीदने में मची होड़
- ये कंपनी देने जा रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी महीने
- यह कंपनी देगी ₹225 का डिविडेंड, 2 दिनों में है रिकॉर्ड डेट
- एक्सपर्ट के अनुसार टाटा का यह शेयर जाएगा ₹1100 के पार
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।