नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे शेयर के बारे ने बताने वाला हूं जिसने आज अपना Q4 का रिजल्ट घोषित किया है और इसके साथ ही 2 शेयर पे 1 बोनस शेयर देने का एलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।
Kansai Nerolac Share: पेंट बनाने वाली कंपनी Kansai नेरोलैक ने आज मार्च तिमाही जारी किया है जिसके बाद निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़ लग गई है। आज शेयर में 10% की उछाल आई थी और ₹443.45 तक पहुंच गई थी। दरशल बात ये हैं कि नेरोलैक का Q4 का नतीजा काफी शानदार रहा है इसी वजह से निवेशक शेयर पे टूट पड़े है।

नेरोलैक का मार्च तिमाही में प्रॉफिट ₹96.24 करोड़ का हुआ है और इस बीच कम्पनी का रेवेन्यू ₹1753.59 करोड़ का हुआ है। बीते साल से इस साल में 12.80% का इजाफा हुआ है। वहीं पे कंपनी का EBITDA मार्जिन 5.5% से बढ़कर 9.7% तक बढ़ा है।
मार्केट बंद होने के बाद Kansai Nerolac ने Q4 का रिजल्ट जारी किया और इसी दौरान कंपनी ने 2 शेयर पे 1 बोनस शेयर देने का भी ऐलान की है। इसका मतलब ये हुआ की अगर आपके पास 50 शेयर पहले से है तो आपको और 25 शेयर मुफ्त में मिलेगा।
निवेशक के लिए खुशी की बात है की कंपनी ने बोनस शेयर के बाद डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। शेयर फेस वैल्यू का 270% डिविडेंड देने वाली है। इसका मतलब कंपनी ₹2.70 प्रति शेयर डिविडेंड देगी जोकि बीते वर्ष मार्च तिमाही में ₹2.20 का डिविडेंड दिया था।
Kansai Nerolac Share Fundamentals
Market Cap | ₹21,700 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 53.62 |
PB Ratio | 5.25 |
ROE | 8.77% |
EPS (TTM) | 7.51 |
Debt to Equity | 0.07 |
Face Value | ₹1 |
Div. Yield | 0.56% |
आज शेयर 1.43% से गिरकर ₹396.90 पे बंद हुआ है और वहीं पे आज शेयर का हाई प्राइस ₹444.20 तक गया है और लो प्राइस ₹391.90 है। शेयर ने बीते एक साल में निगेटिव 9.43% का रिटर्न दिया है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹535.90 है और लॉ प्राइस ₹358.15 है। शेयर का ऑल टाइम हाई प्राइस ₹680 है।
ये भी पढ़ें –
- इस कंपनी ने किया डिविडेंड देने का ऐलान, शेयर हुआ रॉकेट
- एक्सपर्ट्स के अनुसार टाटा का यह शेयर निवेशकों को करेगा मालामाल
- इस कंपनी ने किया डिविडेंड देने का ऐलान, शेयर हुआ रॉकेट
- इस पेनी स्टॉक ने 6 महीने में दिया 310% का रिटर्न, रोज लग रहा है अपर सर्किट
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।