नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे सरकारी बैंक के शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसने आज Q4 का रिजल्ट जारी किया है। यह तिमाही कंपनी के लिए काफी शानदार रहा है और निवेशकों को खुश करने के लिए कंपनी धमाकेदार डिविडेंड देने की घोषणा भी की है।
PNB Dividend News: दोस्तों आज शेयर बाजार बंद होने से पहले PNB (पंजाब नेशनल बैंक) ने मार्च तिमाही जारी किया। फिर होना क्या था शानदार नतीजे की वजह से शेयर में तेजी आई और शेयर हरे रंग के साथ बंद हुआ है। आपको बता दूं की पीएनबी PSU (Public Sector Undertakings) के अंर्तगत आती है जिसका मतलब होता है की यह सरकारी कंपनी है।
अब आपको बता दू की पीएनबी को वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में ₹1,1158.60 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है और वहीं पे वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में ₹201.60 करोड़ का हुआ था। इसका मतलब ये हुआ की इस तिमाही में 5.5 गुना ज्यादा प्रोफिट हुआ है।
बैंकिग शेयर के लिए NPA (Non Performing Assets) चेक करना काफी जरूरी होता है जोकि अब पंजाब नेशनल बैंक की 9.76% से घटकर 8.74% हो गई है। इसी के साथ कंपनी ने शेयरहोल्डर को धमाकेदार डिविडेंड देने की घोषणा की है।
अब डिविडेंड की बात करे तो पंजाब नेशनल बैंक ने स्टॉक फाइलिंग करते हुए बताया की प्रत्येक शेयरहोल्डर को एक शेयर पे ₹2 के फेस वैल्यू के अनुसार 32.5% का डिविडेंड दिया जाएगा। इसका मतलब की एक शेयर पे 65 पैसे का डिविडेंड मिलेगा। जिसका अंतिम फैसला 22वें एनुअल जनरल मीटिंग में ली जाएगी।
PNB Share Fundamentals
Market Cap | ₹53,348 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 29.39 |
PB Ratio | 0.55 |
Industry PE | 9.01 |
ROE | 4.06% |
EPS (TTM) | 1.65 |
Debt to Equity | 0.81 |
Face Value | ₹2 |
Div. Yield | 1.32% |
आज शुक्रवार को Q4 के नतीजे के बाद शेयर 1.65% की तेजी के साथ ₹ 49.25 पे बंद हुआ है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹49.60 और लो प्राइस ₹48.35 रहा है। शेयर ने बीते एक साल में 68.66% का रिटर्न दिया है जिस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹62 और लो प्राइस ₹28.05 हैं वहीं पे शेयर का ऑल टाइम हाई प्राइस ₹279.98 है।
ये भी पढ़े –
- टाटा की कंपनी को हुआ बंपर मुनाफा देने जा रही है ₹66.60 का डिविडेंड
- इन स्मॉल कैप कंपनियों ने एक साल में पैसा किया दोगुना
- शेयर बाजार का सबसे पसंदीदा शेयर देने जा रही है डिविडेंड
- यह कंपनी एक बार फिर देने जा रही है डिविडेंड, कुल ₹101.50 का दिया डिविडेंड
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।