नमस्कार दोस्तों सभी आईटी सेक्टर की कंपनीयों ने अपना Q4 का रिजल्ट लाना शुरु कर दिया है जिसमे आपने टीसीएस का देखा होगा। अब चलिए भारत की एक और बड़ी आईटी सेक्टर की कंपनी का Q4 का रिजल्ट आया है और साथ में हर एक शेयर पे ₹17.50 का फाइनल डिविडेंड देने का एलान किया है।
Infosys Share News: आज मैं इंफोसिस के शेयर की बात करने वाला हूं। देश की बड़ी आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस ने अपना Q4 का रिजल्ट जारी किया है। इस क्वार्टर में कंपनी को सलाना 8% नेट प्रॉफिट में वृद्धि दिखाई दी है। कंपनी के अनुसार उनकी आय 16% से बढ़कर ₹37,441 करोड़ हो गईं है।
अब इसी के साथ कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोर्ड मीटिंग में फाइनल डिविडेंड की मंजूरी दी है। इंफोसिस हर एक शेयर पे ₹17.50 का फाइनल डिविडेंड देने का एलान की है। डिविडेंड देने की रिकॉर्ड डेट 2 जून को रखा गया है। निवेशकों के लिए अच्छी खबर है कि इंफोसिस में कंपनी छोड़ने वालों में गिरावट आई है जोकि 27.7% से घटकर 20.9% हो गई है।
इंफोसिस के शेयर की कीमत के बारे में बात करे तो आज के दिन यानि की 13 अप्रैल 2023 को 2.74% के गिरावट के साथ ₹1398.20 पे बंद हुई है। इसके शेयर के 52 सप्ताह के हाई की बात करे तो ₹1757.50 तक गई है और 52 सप्ताह की लो ₹1355 पे थी।
इन्फोसिस शेयर के फंडामेंटल्स
Market Cap | ₹5,90,744 करोड़ |
PE Ratio | 24.59 |
PB Ratio | 7.68% |
Div. Yield | 2.23% |
Face Value | ₹5 |
ROE | 29.15% |
EPS (TTM) | ₹56.41 |
EBITDA (TTM) | ₹36,645 करोड़ |
Promoters share | 15.11% |
Debt to Equity Ratio | 0.10% |
किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसके फंडामेंटल रिसर्च जरुर किया करे और तभी निवेश करे या फिर अपने फाइनेंसियल एडवाइजर के सलाह से निवेश करे।
ये भी पढ़े –
- यह कंपनी ₹72 का डिविडेंड देगी, मालामाल किया शेयरहोल्डर को
- Tata की यह कंपनी ₹24 का डिविडेंड देगी, धांसू हुआ प्रॉफिट
- सराकर बेचने जा रही है एक और कंपनी, शेयर हुआ रॉकेट
- ₹2 के शेयर वाली कंपनी को खरीदने में लगे अंबानी और अडानी
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।