नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जोकि अपने शेयरहोल्डर को ₹225 का डिविडेंड देने की एलान की है। कंपनी ने इस डिविडेंड को देने का रिकॉर्ड डेट भी बताया है। इतना बड़ा अमाउंट में डिविडेंड देखकर तो पता चल ही गया होगा की ये कंपनी लार्ज कैप की होने वाली है
Dividend News: आईटी सेक्टर की लार्ज कैप कंपनी Oracle Financial Service Software Ltd ने अपने योग्य निवेशक को ₹225 का डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी प्रत्येक शेयर पे ₹225 का डिविडेंड देगी। अगर आप इसमें निवेशक है तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि डिविडेंड देने का रिकॉर्ड डेट काफी नजदीक है।
ऑरेकल फाइनेंसियल सर्विस लिमिटेड ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया है को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया है की ₹5 के फेस वैल्यू वाले शेयर पे प्रत्येक शेयर पे ₹225 का डिविडेंड मिलेगा और साथ में डिविडेंड देने का रिकॉर्ड डेट 9 मई 2023 को रखा गया है। एक और बात कंपनी ने बोला है कि डिविडेंड का भुगतान 25 मई 2023 या उससे पहले हो सके तो कर सकती है।
Oracle Financial Service fundamentals
Market Cap | ₹30,240 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 16.77 |
PB Ratio | 4.05 |
ROE | 24.81% |
EPS (TTM) | 208.71 |
Debt to Equity | 0.01 |
Face Value | ₹5 |
Div. Yield | 6.43% |
शुक्रवार को ऑरेकल फाइनेंसियल सर्विस का शेयर 1.76% की तेजी के साथ ₹3561.85 पे बंद हुआ था। शेयर ने बीते एक सप्ताह में 7.57% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹3590.95 था और लॉ प्राइस ₹3304 था। शेयर ने बीते एक महीने 10.75% का रिटर्न दिया है और बीते एक साल में कुछ रिटर्न नही दिया है।
ये भी पढ़े –
- यह IT सेक्टर की कंपनी देगी ₹225 का डिविडेंड
- यह स्मॉल कैप कंपनी 36% प्रीमियम पे कर रही है शेयर बायबैक
- अडानी ग्रुप की इस कंपनी ने किया डिविडेंड देने का ऐलान
- इस मल्टीबैगर शेयर ने एक लाख के निवेश को बना दिए 7 करोड़ रुपए
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।