नमस्कार दोस्तो आज मैं आपको एक ऐसी स्मॉल कैप कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसने हाल ही बताया है की वो अपना शेयर 36%प्रीमियम पे बायबैक करेगी। बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट भी बता चुकी है। इस शेयर ने कुछ ही सालो के अंदर मल्टीबैगर रिटर्न भी दिया है। तो चलिए अब इस शेयर के बारे में अच्छे से जानते है।
Share Buyback News: स्मॉल कैप वाली कंपनी Welspun india Ltd ने शेयर बायबैक करने की खबर शेयरहोल्डर को दी है। इसके अंदर बायबैक का शेयर प्राइस ₹120 प्रति शेयर रखा है और अभी के हिसाब से देखा देखा जाए तो शेयर 36% प्रीमियम पे वापस खरीद रही है। वेलस्पन इंडिया ने 10% डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।
टेक्सटाइल कंपनी वेलस्पन इंडिया लिमिटेड ने शेयरहोल्डर को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। आपको बता दूं की शेयर की कीमत 19 जनवरी 2009 को ₹1.50 थी और अभी के समय में शेयर की कीमत ₹87.60 है। इस अनुसार से कंपनी ने 3700% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
कंपनी ने बताया की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 27 अप्रैल के बोर्ड मीटिंग में 1,62,50,000 शेयर बायबैक करने के प्रपोजल को अप्रूव किया है। कंपनी ने बायबैक का शेयर प्राइस ₹120 प्रति शेयर रखा है और बायबैक का रिकॉर्ड डेट 10 मई 2023 को फिक्स किया गया है। इस अनुसार से देखा जाए तो वेलस्पन इंडिया लिमिटेड 36% प्रीमियम पे शेयर वापस खरीद रही है।
Welspun India share Fundamentals
Market Cap | ₹8,516 |
PE Ratio (TTM) | 43.01 |
PB Ratio | 2.10 |
ROE | 4.93% |
EPS (TTM) | 2.02 |
Debt to Equity | 0.60 |
Face Value | ₹1 |
Div. Yield | 0.17% |
आज शुक्रवार को वेलस्पन इंडिया के शेयर में 0.63% की तेजी आई है और शेयर ₹87.60 पे बंद हुई है। वहीं पे शेयर में पिछले एक सप्ताह में 5.52% की तेजी आई है और इस बीच शेयर का उच्चस्तर ₹89 था और न्यूनतम स्तर ₹82.05 था। अब शेयर के एक साल का उच्चस्तर देखे तो ₹89.90 थी और न्यूनतम स्तर ₹62 तक गया था।
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।