नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी केमिकल से जुड़ी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसने 200% डिविडेंड देने का ऐलान किया है और हां बुधवार को शेयर में 1% की तेजी आई है और इसी के साथ ₹1234.65 पे बंद हुई है।
Dividend Share News: केमिकल से जुड़ी स्मॉल कैप कंपनी Polychem ltd ने मार्च तिमाही जारी किया जिसके साथ ही 200% का डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। वैसे आपको बता दू की आज शेयर बाजार काफी सुस्ती में रहा है, मार्केट के डाउन में भी इस शेयर में 1% की तेजी आई है और इसकी वजह कंपनी का मार्च तिमाही और डिविडेंड देने का फैसला है।
अब आपको बता दू की Polychem लिमिटेड कंपनी का मार्च तिमाही में नेट इनकम 15.04% की बढ़त के साथ ₹12.85 करोड़ हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 के मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 0.55 करोड़ का हुआ था और देखा जाए तो 170% की बढ़त के साथ ₹1.49 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है।
इसी के साथ शेयरहोल्डर के लिए सबसे अच्छी खबर यह रही की कंपनी ने ₹10 के फेस वैल्यू पे 200% का डिविडेंड देने का फैसला लिया है। इस अनुसार से कंपनी ₹20 का डिविडेंड देने वाली है। जिसे होने वाले एनुअल जनरल मीटिंग में फिक्स किया जाएगा।
Polychem Share Fundamentals
Market Cap | ₹49 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 8.12 |
PB Ratio | 1.77 |
ROE | 1.89% |
EPS (TTM) | 150.47 |
Debt to Equity | 0.05 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | 0.24% |
आज पॉलीकेम का शेयर 1% की तेजी के साथ ₹1234.65 पे बंद हुई है। वही पे बीते एक सप्ताह में 36.61% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹1294 और लो प्राइस ₹882.10 है। वहींपे शेयर ने बीते एक साल में 124.48% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹1294 और लो प्राइस ₹506 है।
ये भी पढ़ें –
- पैसा है नही गंवाना तो जानिए शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स
- यह मल्टीबैगर शेयर देगी डिविडेंड और करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट
- इस कंपनी को हुआ तगड़ा मुनाफा, देगी ₹80 का डिविडेंड
- अडानी के इस शेयर में पैसा लगाकर फंसे लोग, अभी और गिरेगा
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।