नमस्कार दोस्तों जब से हिंडेनबर्ग का रिपोर्ट अडानी ग्रुप के ऊपर आया था, अडानी के शेयर का हाल कुछ अच्छा नही था लेकिन अब जब से अडानी ग्रुप की कंपनी Q4 का रिजल्ट जारी करना शुरु की है तब से शेयर में तेजी दिखाई दे रही है।।तो चलिए ऐसे ही अडानी के एक शेयर के बारे में बताते है।
Adani Share News: हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप की सारी कंपनियों पे काफी असर पड़ा था लेकिन कंपनी के Q4 के नतीजे पे फर्क नही पड़ा है। आपको बता दूं की अडानी ग्रुप का सबसे सस्ता शेयर यानि की Adani Power ने Q4 का रिजल्ट घोषित किया है। तो चलिए नतीजे के बारे में जानते है।

अडानी पॉवर को मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 12.9% से बढ़कर₹5242.48 करोड़ का हुआ है। वहीं पे बीते वित्त वर्ष 2021-22 में मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹4645 करोड़ का हुआ था। इस साल कंपनी का रेवेन्यू 35.8% से बढ़कर 43.041 करोड़ का हुआ है। वहीं पे बीते वर्ष में रेवेन्यू 31,686 करोड़ का हुआ था।
Adani Power Share Fundamentals
Market Cap | ₹91,853 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 9.07 |
PB Ratio | 4.98 |
ROE | 31.12% |
EPS (TTM) | 26.26 |
Debt to Equity | 1.87 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | NA |
बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी पॉवर का शेयर 0.71% की तेजी के साथ ₹239.85 पे बंद हुआ है। बीते एक महीने में 25.64% की तेजी आई है। वहीं पे बीते एक साल में नेगेटिव 17.87% का रिटर्न मिला है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹432.50 तक गया है और लॉ प्राइस ₹ 132.40 तक गई है।
ये भी पढ़ें –
- ये कंपनी देने जा रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी महीने
- यह मल्टीबैगर कंपनी देने जा रही है बोनस शेयर, जानिए डीटेल्स
- एक्सपर्ट्स बुलिश है टाटा के इस शेयर पे, कहा खरीद लो
- 8 Best Share market books in hindi | शेयर मार्केट बुक्स
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।