नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको टाटा ग्रुप की एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसने Q4 के नतीजे के अनुसार ज्यादा मुनाफा कमाया है और साथ में ₹2 का डिविडेंड देने का भी ऐलान की है। इसके बाद आज सोमवार को मार्केट खुलते ही शेयर में 4% तक की तेजी आई है।
Tata Stock News: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को Q4 के नतीजे घोषित किए थे जिसमें कंपनी ने काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इसी के साथ एलान किया की ₹2 का डिविडेंड प्रति शेयर दिया जाएगा। आपको बता दूं की टाटा मोटर्स लगभग 6 सालो के बाद डिविडेंड देने वाली है।
आपको बता दूं की वित्त वर्ष 2022-23 के मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा ₹5408 करोड़ का हुआ है। वहीं पे शायद आप भी जानते होंगे कि टाटा मोटर्स काफी समय से लॉस में चल रही थी। इस वजह से वित्त वर्ष 2021-22 के मार्च तिमाही में टाटा मोटर्स को ₹1033 का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा मोटर्स ने ₹2414 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है और वहीं पे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 11,441 करोड़ का घाटा हुआ था। तो अब आप देख पा रहे होंगे की कैसे टाटा मोटर्स ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर काम कर रही है। वैसे अभी के समय इंडिया में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल में टाटा मोटर्स का मोनोपली चल रहा है।
अभी के समय टाटा मोटर्स का शेयर 2.77% की तेजी के साथ ₹530.25 पे ट्रेड कर रहा है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹537.15 रहा और लो प्राइस ₹521.50 हैं। शेयर ने पीछले एक महीने में 9.59% का रिटर्न दिया है। अब बात करे शेयर के 52 सप्ताह उच्चस्तर की तो आज गई है ₹537.15 पे और 52 सप्ताह का लो प्राइस ₹375.20 है।
ये भी पढ़े –
- यह कंपनी देने वाली है ₹44 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
- यह मल्टीबैगर कंपनी देने वाली है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते
- मात्र एक खबर से पेनी स्टॉक चढ़ा 20%, जानिए डीटेल्स
- इस 5 स्मॉल कैप कंपनी में म्यूचुअल फंड्स ने लगाया पैसा
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।