नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको टाटा ग्रुप के एक ऐसे शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसने हाल ही में Q4 का रिजल्ट जारी किया है और Q4 के रिजल्ट आने के बाद एक्सपर्ट्स शेयर की नई टारगेट प्राइस सेट कर रहे है। निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि यह कंपनी डिविडेंड 606% का देने वाली है।
Tata Stock News: टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi को मार्च तिमाही में शानदार प्रॉफिट हुआ है। इस तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 26% से बढ़कर ₹205.50 करोड़ का हुआ है और वहीं पे एक साल पहले समान तिमाही में ₹160.01 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।
Tata Elxsi को शानदार प्रदर्शन करते देख एक्सपर्टस शेयर को होल्ड करने की सलाह दे रहे है। वहीं पे एक्स्पर्ट का कहना है की 18 साल बाद आने वाले टाटा ग्रुप की Tata Technologies के आईपीओ से शेयर में तेजी आ सकती है।
अब बात करे टारगेट प्राइस की तो ब्रोकरेज फर्म शेरखान ने (Tata Elxsi Share Price Target) ₹7500 का रखा है और साथ में इस शेयर को होल्ड रेटिंग दिया है। इसका मतलब की अगर आपके पास टाटा एल्क्सी का शेयर है तो होल्ड करके रखिए।
इसी के साथ Tata Elxsi के बोर्ड मेंबर ने 606% का फाइनल डिविडेंड देने का निर्णय लिया है। तो इस अनुसार से प्रति शेयर ₹60.60 का डिविडेंड दिया जाएगा।
Tata Elxsi Share Fundamentals
Market Cap | ₹43,764 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 57.96 |
PB Ratio | 20.98 |
Industry PE | 61.12 |
ROE | 40.97% |
EPS (TTM) | 121.25 |
Debt to Equity | 0.09 |
Face Value | ₹10 |
Div. Yield | 0.60% |
आज सोमवार को Tata Elxsi का शेयर 0.60% की कमी के साथ ₹6981 पे ट्रेड कर रही है। वहीं पे पिछले एक महीने में शेयर ने 11.02% का रिटर्न दिया है। बीते एक साल में नेगेटिव 17.73% का रिटर्न दिया है और इस शेयर का हाई प्राइस ₹10,760 और लो प्राइस ₹5,709.05 है।
ये भी पढ़े –
- इस कंपनी को हुआ तगड़ा प्रॉफिट अब देने जा रही है डिविडेंड
- एक्स्पर्ट ने Tata के इस शेयर को दिया नया टारगेट प्राइस, बढ़ेगा भाव
- 24 मई को खुल रहा है IPO, जानिए प्राइस बैंड और GMP
- सिर्फ एक रिपोर्ट से अडानी ग्रुप के शेयर में आई भयंकर तेजी
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।