नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको टाटा ग्रुप के एक ऐसे कंपनी के बारे में बताने वाला हूं। जिसे एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। जिसके बाद ट्रेडिंग समय में शेयर 3% तक बढ़ गया है। तो चलिए अब ऑर्डर के बारे में और टाटा ग्रुप की इस कंपनी के बारे में जानते है।
Tata Stock News: दोस्तों आज मैं आपको टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पॉवर के शेयर के बारे में बताने वाला हूं। दरअसल आज इस कंपनी के बारे में एक खबर आई है की कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही शेयर 3% से चढ़ गया है। वैसे आपको बता दू की यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड द्वारा दिया गया है। CSPDCL स्टेट ओनरशिप वाली कंपनी है जोकि राज्य में बिजली प्रदान करती है।
ऑर्डर क्या है ?
टाटा पॉवर लिमिटेड ने बताया है की छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूटर लिमिटेड द्वारा ₹1744 करोड़ का ऑर्डर मिला है। जिसमे की टाटा पॉवर को छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट को लागू करना है। यह प्रोजेक्ट रायपुर में शुरू होने वाला है जिसे 10 साल की अवधि में पूरा करना है। रिर्पोट की माने तो कंपनी टोटल 18.60 लाख मीटर लगाएगी और उसकी मेंटेनेंस भी करेगी।
Tata Power Share Fundamentals
| Market Cap | ₹70,841 करोड़ |
| PE Ratio (TTM) | 21.25 |
| PB Ratio | 2.46 |
| Industry PE | 11.41 |
| ROE | 13.03% |
| Debt to Equity | 1.84 |
| EPS (TTM) | 10.43 |
| Face Value | ₹1 |
| Div. Yield | 0.90% |
Shareholding Pattern
| Promoters | 46.86% |
| Retails & Others | 29.70% |
| Mutual Funds | 3.11% |
| Foreign Institution | 9.45% |
| Other Domestic Institution | 10.88% |
अभी के समय में टाटा पॉवर का शेयर 2.68% की तेजी के साथ ₹227.65 पे ट्रेड कर रहा है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹228.80 और लो प्राइस ₹223.55 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में 3.60% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹251.15 और लो प्राइस ₹182.35 रहा है।
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
