नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको टाटा ग्रुप के एक ऐसे शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसपे एक्सपर्ट काफी बुलिश नजर आए है। अगर आप अच्छे शेयर की तलाश में है तो यह शेयर आपके लिए सही हो सकता है। लेकिन शेयर के बारे में जानने से पहले अगर आपको ऐसी ही न्यूज सबसे पहले जाननी है तो व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर सकते है।
Adani Share News:
Tata Stock News: दोस्तों अगर आप शेयर मार्केट में पैसे लगाने की सोच रहे है तो मैं आपको बता दू की इस समय स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट टाटा ग्रुप के आईटी सेक्टर की कंपनी TCS (Tata Consultancy Service) पे काफी बुलिश नजर आए है। एक्सपर्ट इस समय शेयर खरीदने की सलाह दे रहे है। इस समय में टीसीएस के शेयर की कीमत ₹3500 है और एक्सपर्ट के अनुसार ₹3900 के पार जा सकती है, तो अगर आप इस समय दांव लगाते है तो ₹400 का प्रॉफिट हो सकता है।
टीसीएस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023-24 के Q1 में 17% की बढ़त के साथ ₹11,074 करोड़ का हुआ है। वहीं पे कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹52,758 करोड़ से बढ़कर ₹59,381 करोड़ पे पहुंच गया है। इसी के साथ कंपनी के बोर्ड मेंबर ने ₹9 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
अब एक्सपर्ट की बात करे तो KR Choksey के अनुसार TCS का शेयर आने वाले दिनों में ₹3915 पे जा सकता है। वहीं पे अभी के समय में शेयर की कीमत ₹3500 के करीब में है, तो इस अनुसार से ,₹400 का प्रोफिट हो सकता है। एक्सपर्ट ने कहा की पहले टारगेट प्राइस ₹3888 था और अब बढ़ाकर ₹3915 कर दिया और साथ शेयर खरीदने की सलाह दी है।
TCS Share Fundamentals
Market Cap | ₹12,77,631 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 29.21 |
PB Ratio | 14.13 |
Industry PE | 29.32 |
ROE | 46.94% |
Debt to Equity | 0.08 |
EPS (TTM) | 119.55 |
Face Value | ₹1 |
Div. Yield | 1.40% |
Shareholding Pattern
Promoters | 72.30% |
Retails & Others | 5.89% |
Mutual Funds | 3.47% |
Foreign Institution | 12.72% |
Other Domestic Institution | 5.62% |
आज यानि की बुधवार को टीसीएस के शेयर 0.37% की बढ़त के साथ ₹3509.85 पे ट्रेड कर रहा है। शेयर ने बीते एक महीने में 9.69% का रिटर्न दिया है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में 13.75% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹3575 और लो प्राइस ₹2926.10 रहा है। शेयर का ऑल टाइम हाई प्राइस ₹4043 रहा है।
Latest News
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।