अडानी ग्रुप बेचेगी इस कंपनी की हिस्सेदारी, जानिए डीटेल्स

नमस्कार दोस्तों मैं आज के इस आर्टिकल में आपको अडानी ग्रुप के एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसको हिस्सेदारी कंपनी बेचने की फिराक में है। तो फिर चलिए इसके बारे में जानते है। इससे पहले अगर आपको ऐसे ही न्यूज सबसे पहले जानना है तो व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर सकते है।

Join WhatsApp Group Join
Join Telegram Group Join

Adani Share News:

Adani Share News: दोस्तों खबर निकलकर आ रही है की अडानी ग्रुप अपनी NBFC (Non Banking Financial Company) कंपनी अडानी कैपिटल में हिस्सेदारी बेचने वाली है। यह खबर इकोनॉमिक्स टाइम्स से आ रही है, इसके अनुसार गौतम अडानी एनबीएफसी के बिजनेस से बाहर निकलना चाहते है जिसकी वजह से वो अडानी कैपिटल का शेयर बेचना चाहते है। इसके बाद कुछ कंपनिया ये हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार अडानी कैपिटल के हिस्सेदारी खरीदने के लिए बेन कैपिटल, कार्लाइल ग्रुप और सेब्रेरस कैपिटल ने इंटरेस्ट दिखाया है। ये तीनों कंपनियां अडानी कैपिटल को खरीदने के लिए बोली लगाने के लिए तैयार है।

अभी के समय में अडानी कैपिटल में प्रमोटर्स को हिस्सेदारी 90% है। इस कंपनी का मैनेजमेंट पूर्व लेहमैन ब्रदर कर रहे है और Macquarie इन्वेस्टमेंट गौरव गुप्ता कर रहे है। इनके पास कंपनी का 10% शेयर है जोकि 2014 में अडानी कैपिटल के साथ जुड़े थे। आपको बता दू की इससे पहले अडानी कैपिटल के आईपीओ आने को खबरे भी आ चुकी है। खबर आई थी की स्ट्रैटजिक और प्राइवेट इक्विटी के जरिए कंपनी ₹1500 करोड़ का फंड उठाने वाली थी।

वहीं पे आपको बता दू की जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप के ऊपर हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप फंड जुटाने की कोशिश में लगी हुई है। अब अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन QIP के जरिए ₹12,300 करोड़ फंड जुटाने वाली है। वही पे अडानी एंटरप्राइजेज और ट्रांसमिशन ₹21,000 करोड़ का फंड जुटाने पे काम काम कर रही है।

आज सोमवार को अडानी ग्रुप के अडानी होटल को छोड़कर सभी कंपनी के शेयर गिरते हुए ट्रेड हो रहे है वही पे अडानी होटल का शेयर 4% से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड हो रहा है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *