नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे कंपनी के शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसे योगी सरकार से नया ऑर्डर मिला है। जैसे ही यह खबर मार्केट में आई है उसके बाद निवेशक शेयर खरीदने पे टूट पड़े है और आज शेयर में 10% तक की उछाल आई है।
Stock Market News: दोस्तों फिलहाल स्मॉल कैप कंपनी GMR Power & Urban infra ltd को उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर से लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे है जिसकी वजह से शेयर में गजब की तेजी आई है। अब मैं आपको बता दूं की जीएमआर पॉवर अर्बन इंफ्रा लिमिटेड को ₹2470 करोड़ का स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के लिए LOA (Letter of Award) मिला है। इस खबर के आने के बाद निवेशक शेयर खरीदने पे टूट पड़े है और आज बुधवार को शेयर 9.91% की बढ़त के साथ ₹36.60 पे पहुंच गया है।
इस ऑर्डर के अनुसार जीएमआर पॉवर अर्बन इंफ्रा लिमिटेड को 25.52 लाख स्मार्ट मीटर इंस्टॉल और मेंटेन करना है। जिसके लिए 93 महीने का समय दिया गया है और इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 2469.71 करोड़ रुपए है। वैसे आपको बता दूं की इससे पहले योगी सरकार ने 3 सितंबर को ₹5000 करोड़ का ऑर्डर दिया था। इसका मतलब एक महीने में ही उत्तर प्रदेश की सरकार से कंपनी को कुल 7470 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।
GMR Power Share Fundamentals
Market Cap | ₹2209 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 1.70 |
PB Ratio | -0.73 |
ROE | -30.97% |
ROCE | 5.36% |
EPS (TTM) | ₹-4.23 |
Face Value | ₹5 |
Book Value | ₹6.25 |
Div. Yield | 0% |
Promoter Holding | 59.83% |
Sales Growth | -10.15% |
Profit Growth | -481% |
आज बुधवार को GMR Power & Urban infra ltd का शेयर 9.91% की बढ़त के साथ ₹36.60 पे बंद हुआ है। इस बीच शेयर का लो प्राइस ₹34.50 रहा है। शेयर ने बीते एक महीने में 65.26% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹39.40 और लो प्राइस ₹19.55 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में मात्र 17.46% का रिटर्न दिया है और शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹39.40 और न्यूनतम स्तर ₹14.35 रहा है।
ये भी पढ़े –
- तीन महीने में पैसा दोगुणा करने वाली कंपनी पे आई बड़ी खबर
- Tata ग्रुप के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिला नया ऑर्डर
- शेयर बायबैक की कीमत बढ़ाने के बाद शेयर बना रॉकेट
- G20 में PM मोदी के ऐलान के बाद रेलवे कंपनी के शेयर पहुंचे नई उंचाई पे
- L&T Finance Share Price Target 2023, 2024, 2025, 2026, 2030, 2040 कितना होगा
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।