SIP के जरिए महीने का ₹1000 निवेश करके ऐसे बने करोड़पति

नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल में मैं आपको SIP के पॉवर को बताने वाला हूं। अगर आप नौकरी करते है या फिर बिजनेस करते है और महीने का ज्यादा नही भी कमाते है फिर आप करोड़पति बन सकते है। तो चलिए अब जानते है की आखिर ₹1000 महीने का निवेश करके करोड़पति कैसे बना जाता है।

Join Whatsapp Channel Join
Follow on Google NewsFollow

Best SIP Plan: अगर आप सोचते है की अमीर बनना मुश्किल है तो आप गलत सोचते है। आज के समय के गौर किए होंगे की अमीर लोग और अमीर बनते जा रहे है और गरीब लोग और गरीब होते जा रहे है। जिसका मात्र एक कारण है लोगो के पास फाइनेंशियल नॉलेज की कमी है। ऐसे बहुत सारे उदाहरण है लोगो की जो कम पैसों को अच्छे जगह पे निवेश करके अमीर बने है। उसी में से एक SIP (Systematic Investment Plan) के बारे में बताने वाला हूं।

पैसा से पैसा कमाने का सारा खेल कंपाउड इंटरेस्ट का है। जिसने कंपाउड को समझ लिया वो आने वाले कुछ समय में अमीर बन जाएगा और जो नहीं समझा पाया वो और गरीब होते चले जायेंगे। वैसे आपको बता दूं की अल्बर्ट आइंस्टीन ने कंपाउड को आठवां अजूबा कहा है।

₹1000 से करोड़पति बने

इंडिया की टॉप पचास कंपनियों के स्टॉक इंडेक्स को nifty Fifty कहा जाता है। पिछले 15 साल के अनुसार से निफ्टी ने 15% का रिटर्न दिया है तो मैं सालाना 15% के रिटर्न लेकर चलूंगा। अगर आप SIP के जरिए प्रति माह ₹1000 निफ्टी फिफ्टी में निवेश करते है तो 33 साल में आपकी कुल निवेश राशि ₹3,96,000 होगी और उसपे रिटर्न ₹1,06,12,645 करोड़ का मिलेगी। इसी के साथ कुल राशि ₹1,10,08,645 की होगी। अब मैं आपको कंपाउंडिंग का रियल पॉवर दिखाता हूं।

जहां पे आपने 33 साल में मात्र ₹1.10 करोड़ का रिटर्न मिला, वहीं पे 40 साल पे कुल रिटर्न ₹3,14,03,755 की होगी। जहां पे पहले करोड़ पे पहुंचने में 33 साल लगा वहीं पे दूसरे करोड़ पे पहुंचने में मात्र 4 साल और तीसरे करोड़ पे पहुंचने में मात्र 2 साल लगा है। वहीं पे 45 साल में निवेश का कुल वैल्यू 6.6 करोड़ हो जाएगा। इसका मतलब आप समझें सारा खेल समय का है।

वहीं पे अगर आप सालाना 20% का इंटरेस्ट ले आते है जोकि स्टॉक मार्केट में आम बात है तो ₹1000 के मंथली निवेश से मात्र 26 साल में करोड़पति बन जायेंगे। अगर महीने का ₹5000 निवेश करेंगे तो मात्र 18 साल में करोड़पति बन जायेंगे।

Latest News

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *