इस FMCG कंपनी ने जारी किया Q1 का नतीजा, अनुमान से कम रहे नतीजे

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी FMCG कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जोकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिया है, लेकिन तिमाही के नतीजे एक्सपर्ट के अनुमान से कम रहे है। तो शेयर के बारे में जानने से पहले ऐसी ही न्यूज सबसे पहले जानने के लिए व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें।

Join WhatsApp Group Join
Join Telegram Group Join

HUL Q1 Result: भारत की सबसे बड़ी FMCG (Fast Moving Consumer Goods) सेक्टर की कंपनी HUL (Hindustan Unilever Ltd) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही यानि की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। अगर एक्सपर्ट की बात करे तो अनुमनित नतीजे से जून तिमाही के नतीजे अच्छे नही रहे है। तो चलिए अब कंपनी के Q1 के नतीजे देखते है।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में HUL का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022-23 की जून तिमाही से 7.90% से बढ़कर ₹2472 करोड़ पे पहुंच गया है। बीते साल की जून तिमाही में नेट प्रॉफिट ₹2289 करोड़ का हुआ था। अब मार्च तिमाही 2023 से तुलना करे तो 10% की गिरावट आई है, इस समय ₹2552 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था।

वहीं पे कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पे 6.40% से बढ़कर ₹15,333 का हुआ है। वहीं पे बीते वर्ष की समान अवधि में ₹14,016 करोड़ का हुआ था। EBITDA 8.60% से बढ़कर ₹3521 करोड़ पे पहुंच गया है। वहीं पे EBITDA Margin 50 बीपीएस की गिरावट के साथ 23.20% पे आ गया है। एक्सपर्ट का अनुमान था कि कंपनी को जून तिमाही में ₹2581 करोड़ का प्रॉफिट होगा लेकिन अनुमान से कम रहे है। कंपनी के CEO का कहना है की एफएमसीजी सैक्टर धीरे धीरे रिकवर हो रहा है।

HUL Share Fundamentals

Market Cap₹6,27,717 करोड़
PE Ratio (TTM)62.03
PB Ratio 12.48
Industry PE 55.34
ROE 20.37%
Debt to Equity 0.02
EPS (TTM)43.08
Face Value₹1
Div. Yield 1.46%

आज यानि की गुरुवार को HUL का शेयर 1.21% की बढ़त के साथ ₹2938 पे बंद हुआ है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹2949 और लो प्राइस ₹2881.05 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में नेगेटिव 13.43% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹3945 और लो प्राइस ₹2202.10 रहा है।

ये भी पढ़े –

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *