यह कंपनी तगड़ा डिविडेंड देने के बाद, अब देने जा रही है 4 बोनस शेयर

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसने ₹82 के तगड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया था और अब कंपनी ने शेयरहोल्डर को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी योग्य शेयरहोल्डर को प्रति शेयर 4 बोनस शेयर बिलकुल मुफ्त में देने वाली है, तो अब चलिए कंपनी के बारे में जानते है।

Bonus Share News: अगर आप बोनस शेयर देने वाली कंपनी पे दांव लगाने की सोच रहे है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि स्मॉल कैप कंपनी Kama Holdings ltd ने शेयरहोल्डर को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। आपकों बता दूं की इसकी जानकारी कंपनी ने आज 1 सितंबर 2023 को 3 बजे दी है। जिसके बाद शेयर में उछाल आई है। आज शुक्रवार को कामा होल्डिंग्स का शेयर 1.22% से बढ़कर ₹14,945.30 पे बंद हुआ है।

Join Whatsapp Channel Join
Follow on Google NewsFollow

वैसे आपको बता दूं की पिछले महीने Kama Holdings ने योग्य शेयरहोल्डर को ₹82 प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया था जिसके लिए कंपनी ने 31 अगस्त 2023 को रिकॉर्ड डेट रखा था।

कंपनी ने आज यानि की शुक्रवार को स्टॉक मार्केट को जानकारी देते हुए बताया की ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पे योग्य निवेशक को प्रति शेयर 4 बोनस शेयर दिया जाएगा। जिसके लिए फिलहाल कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। इस खबर के आने के बाद शेयर 4% तक ऊपर चढ़ गया है।

Kama Holdings Share Fundamentals

Market Cap₹9592 करोड़
PE Ratio (TTM)38.58
PB Ratio 14.59
ROE 40.24%
ROCE40.49%
EPS (TTM)₹387.37
Face Value₹10
Book Value ₹1024.21
Div. Yield 1.13%
Promoter Holding 75.05%
Sales Growth 136.72%
Profit Growth 136.77%

आज यानि की शुक्रवार को kama Holdings ltd का शेयर 1.22% की बढ़त के साथ ₹14,945.30 पे बंद हुआ है। इस दौरान शेयर का हाई प्राइस ₹15,485 और लो प्राइस ₹14,735 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक सप्ताह में 18.75% का रिटर्न दिया है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹15,485 और न्यूनतम स्तर ₹11,450.10 रहा है।

ये भी पढ़े –

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *