अडानी ग्रुप के शेयर में हिस्सेदारी घटाने पर, शेयर में आई भारी गिरावट

नमस्कार दोस्तों अगर आप अडानी ग्रुप के शेयर में निवेश किए है तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है क्योंकि कंपनी अपने एक शेयर में हिस्सेदारी घटाने वाली है जिसकी वजह से आज यानि की बुधवार को शेयर में भारी गिरावट आई है तो चलिए अब शेयर के बारे में अच्छे से जानते है।

Adani Share News: दरअसल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की माने तो अडानी ग्रुप अपनी FMCG कंपनी Adani Wilmar में शेयर बेचने के फिराक में है। यह कंपनी सिंगापुर कंपनी Wilmar और अडानी ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर है। इस खबर के आने के बाद आज बुधवार को शेयर में जबरदस्त बिकवाली हुई है। ट्रेडिंग समय में शेयर 4.8% से नीचे गिरकर ₹375.25 तक आ गया है।

Follow on Google NewsFollow

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार Adani Enterprises अपने कोर बिजनेस को बढ़ाने किए अडानी विल्मर का 44% हिस्सेदारी बेचने पे विचार कर रही है। इस बात पे अडानी विल्मर के रिप्रेजेंटेटिव ने कोई भी कॉमेंट नहीं किया है। वैसे आपको बता दूं की एक साल पहले 2022 में ही कंपनी का आईपीओ आया था, जिसका साइज 3600 करोड़ रुपए था। अभी के समय में इस कंपनी के सबसे बड़े कॉम्पिटीटर HUL और ITC है।

Adani Wilmar Share Fundamentals

Market Cap₹49,121 करोड़
PE Ratio (TTM)123.27
PB Ratio 6.18
ROE 7.90%
ROCE15.54%
EPS (TTM)₹3.07
Face Value₹1
Book Value ₹61.17
Div. Yield 0%
Promoter Holding 87.94%
Sales Growth 5.66%
Profit Growth -24.84%

आज यानि की बुधवार को Adani Wilmar का शेयर 3.92% की कमी के साथ ₹377.55 पे ट्रेड हो रहा है। इस दौरान शेयर का हाई प्राइस ₹384.80 और लो प्राइस ₹375.25 रहा है। वहीं पे शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹841.70 और न्यूनतम स्तर ₹327.25 रहा है।

ये भी पढ़े –

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *