गौतम अडानी ने खरीदा एक और सीमेंट कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरे

नमस्कार दोस्तों अब बड़ी खबर निकलकर आ रही है की अडानी ग्रुप ने एक और सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण किया है। इससे पहले अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट का अधिग्रहण किया था। तो चलिए अब इस डील के बारे में जानते है।

Adani Sanghi Cement Deal: अगर आप अडानी ग्रुप की कंपनी में निवेशक है तो आपके लिए बड़ी खबर है क्योंकि अडानी समूह ने फिलहाल एक और सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। दरअसल बात ये है की अंबुजा-एसीसी सीमेंट ने सांघी सीमेंट का अधिग्रहण किया है। आज सुबह में Ambuja Cement Ltd ने बताया की Sanghi Cement का एक्विजिशन ₹5,000 करोड़ में किया गया है। इस डील से अंबुजा सीमेंट ने सांघी का 56.74% शेयर खरीदा है। जिसके बाद सांघी सीमेंट के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है।

Follow on Google NewsFollow

इस डील के होने के बाद अडानी ग्रुप सीमेंट प्रोडक्शन में अल्ट्राटेक सीमेंट के बाद दूसरे नंबर पे है। इस डील के बाद अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट के शेयर में कुछ खास अंतर नहीं आया है। वहीं पे जून तिमाही में अंबुजा सीमेंट का प्रोफिट 35.80% से घटकर ₹644.38 करोड़ पे आ गया है, जोकि एक साल पहले की समान अवधि में ₹1048.78 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।

इस डील की खबर के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर फिलहाल 1.60% की कमी के साथ ₹8155.10 पे ट्रेड कर रहा है। इस दौरान शेयर का हाई प्राइस ₹8285.10 और लो प्राइस ₹8080.60 रहा है।

इसी के साथ आज सांघी सीमेंट का शेयर 4.98% के अपर सर्किट के साथ ₹105.40 पे पहुंच गया है। इस बीच शेयर का लो प्राइस ₹101.40 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में 150% का रिटर्न दिया है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹105.40 और न्यूनतम स्तर ₹38.35 रहा है।

ये भी पढ़े –

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *