Tata की ये 4 कंपनियां देगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको टाटा ग्रुप की 4 ऐसी कंपनिया के बारे में बताने वाला हूं जिसने डिविडेंड देने का ऐलान किया था और इसके लिए रिकॉर्ड डेट रखा गया तो जोकि इसी सप्ताह में है। वैसे तो टाटा ग्रुप की बहुत सारी कंपनियों ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है लेकिन आज उनकी बात करेंगे जिनका रिकार्ड डेट इसी सप्ताह में है।

Join WhatsApp Group Join
Join Telegram Group Join

Adani Share News:

Nelco Dividend News: पहली कंपनी है नेल्को जिसने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शेयरहोल्डर को ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पे 20% का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसका मतलब ये हुआ की अगर आपके पास एक शेयर है तो आपको ₹2 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। जिसपे अंतिम फैसला शेयरहोल्डर के द्वारा 22 जून 2023 को एनुअल जनरल मीटिंग में लिया जाएगा। इसके लिए 6 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। आज यानि की गुरुवार को नेलको का शेयर 0.61% की तेजी के साथ ₹622.20 पे ट्रेड कर रहा है।

Tata Power Dividend: टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनी है टाटा पॉवर लिमिटेड जिसने ₹1 के फेस वैल्यू वाले शेयर पे 200% का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसका मतलब की शेयरहोल्डर को ₹2 का डिविडेंड मिलेगा। जिसके लिए 7 जून 2023 को एक्स डिविडेंड डेट रखा गया है। टाटा पावर का शेयर गुरुवार को 1.08% की तेजी के साथ ₹215.85 पे ट्रेड कर रहा है।

Voltas Dividend: तीसरी कंपनी है वोल्टास लिमिटेड जिसने ₹1 के फेस वैल्यू पे 425% का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह शेयर 9 जून 2023 को एक्स डिविडेंड डेट पे ट्रेड करेगा। वहीं पे मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.60% से गिरकर ₹143.23 करोड़ का हुआ है। जोकि एक साल पहले ₹182.71 करोड़ था। गुरुवार को शेयर 0.13% की तेजी के साथ ₹822.45 पे ट्रेड कर रहा है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹831.95 और लो प्राइस ₹819.05 है।

Indian Hotels Company Dividend: चौथी कंपनी है इंडियन होटल्स लिमिटेड जिसने ₹1 प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह शेयर 9 जून 2023 को एक्स डिविडेंड पे ट्रेड करेगा। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का RFO 65% से बढ़कर ₹5809.90 करोड़ की हुई है। वहीं पे शेयर गुरुवार को 1% की बढ़त के साथ ₹393.60 पे ट्रेड कर रहा है। इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹394.75 और लो प्राइस ₹386.20 है।

ये भी पढ़े –

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *