अडानी ग्रुप के सस्ते शेयर में लगातार तेजी, शेयर बना रॉकेट

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको अडानी ग्रुप के सबसे सस्ते शेयर के बारे में बताने वाला हूं जिसने लगातार तेजी बन रही है। आज सोमवार को शेयर में 6% तक की तेजी आई है। वहीं पे शेयर पिछले एक सप्ताह में 15% तक बढ़ गया है।

Adani Share News: दोस्तों गौतम अडानी की कंपनी Adani Power के शेयर ने लगातार तेजी दिखाई दे रही है। आज सप्ताह के पहले करोबारी दिन में शेयर 6% तक बढ़ गया है। हालांकि शेयर 5.70% की बढ़त के साथ 273.30 रूपए पे बंद हुआ है। वहीं पे अडानी पॉवर का शेयर पोजिशनल निवेशकों मात्र एक सप्ताह में 15% का रिटर्न दिया है। इसके साथ ही 26 जुलाई 2023 को शेयर में भयंकर तेजी की वजह से BSE ने अडानी पॉवर से जवाब मांगा है। लेकिन अडानी ग्रुप की ओर से अभी तक कोई जवाब नही दिया गया है।

Join Whatsapp Channel Join
Follow on Google NewsFollow

इसके साथ आपको बता दूं की अडानी पावर की बोर्ड मीटिंग होने वाली है। यह जानकारी BSE को कंपनी ने बताया है। कंपनी ने बताया की 3 अगस्त 2023 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बोर्ड मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही का नतीजा घोषित करने वाली है। वहीं पे मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 4645.47 करोड़ का हुआ था जोकि एक साल पहले समान अवधि में मात्र 13.13 करोड़ का हुआ था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4911.58 करोड़ रूपए का हुआ था। वहीं पे वित्त वर्ष 2022 में नेट प्रॉफिट 1269.98 करोड़ रुपए का हुआ था।

शेयर में आई तेजी

आज यानि की सोमवार को Adani power का शेयर 5.70% की बढ़त के साथ 273.30 पे बंद हुआ है। इस दौरान शेयर का हाई प्राइस ₹275.50 और लो प्राइस ₹259.50 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में नेगेटिव 15% का रिटर्न दिया है। शेयर का 52 का उच्चतम स्तर 432.50 रूपया और न्यूनतम स्तर 132.40 रूपए रहा है।

ये भी पढ़े –

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *