नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे सरकारी रेलवे कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसके शेयर ने बीते एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है और अब कंपनी शेयरहोल्डर को डिविडेंड देने जा रही है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है, तो चलिए शेयर के बारे में जानते है।
Share Dividend News: बीते एक साल में पोजीशनल शेयरहोल्डर का पैसा दोगुना करने वाली सरकारी रेलवे कंपनी IRFC (Indian Railways Finance Corporation ltd) ने शेयरहोल्डर को डिविडेंड देने का ऐलान किया है इसके साथ अच्छी खबर ये है की कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है। अब मैं आपको बता दूं की शेयर ने बीते एक साल में 127.92% का रिटर्न दिया है और पोजिशनल निवेशक का पैसा दोगुना कर दिया है।
अगर आप इस कंपनी के डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते है तो आपके पास अभी अच्छा खासा समय है क्योंकि कंपनी ने 15 सितंबर 2023 को डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट रखा है। इसका मतलब यह हुआ की इस दिन जिनका नाम शेयरहोल्डर की लिस्ट में होगा सिर्फ उन्हे ही डिविडेंड का फायदा मिलेगा। इसी के साथ कंपनी ने बताया की 22 सितंबर को होने वाले AGM (Annual General Meeting) में डिविडेंड को लेकर फैसला लिया जाएगा।
IRFC Share Fundamentals
Market Cap | ₹62,402 करोड़ |
PE Ratio (TTM) | 9.85 |
PB Ratio | 1.37 |
ROE | 15.84% |
ROCE | 5.12% |
EPS (TTM) | ₹4.85 |
Face Value | ₹10 |
Book Value | ₹34.79 |
Div. Yield | 4.28% |
Promoter Holding | 86.36% |
Sales Growth | 28.72% |
Profit Growth | 37.90% |
आज यानि की बुधवार को इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन का शेयर 0.21% की कमी के साथ ₹47.75 पे बंद हुआ है। इस दौरान शेयर का हाई प्राइस ₹48.15 और लो प्राइस ₹47.60 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक महीने में 33.44% का रिटर्न दिया है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹52.70 और न्यूनतम स्तर ₹20.80 रहा है। इस बीच शेयर ने 127.92 का रिटर्न दिया है।
ये भी पढ़े –
- कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद, टूट पड़े निवेशक, शेयर बना रॉकेट
- इस मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में अच्छी खबर आने के बाद शेयर चढ़ा 6% तक
- यह कंपनी देने जा रही है बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान
- सरकारी बैंक के शेयर पे एक्सपर्ट हुए बुलिश, निवेश करो हो जाओगे मालामाल
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।