Tata के इस शेयर पे एक्सपर्ट हुए बुलिश, Q1 में 30% से उछला मुनाफा

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको टाटा की एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जिसने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिया है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.50% से बढ़ा है। लेकिन आज शेयर में 1.35% की गिरावट के साथ ₹384.95 पे बंद हुआ है। तो चलिए अब शेयर के बारे में जानते है।

Join Whatsapp Channel Join
Follow on Google NewsFollow

Tata Stock News: टाटा ग्रुप की कंपनी Indian Hotels Company ltd ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही यानि की जून तिमाही का नतीजा घोषित कर दिया है। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पे 30.50% की बढ़त के साथ ₹236.01 करोड़ पे पहुंच गया है। वहीं पे एक साल पहले जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹180.84 करोड़ का हुआ था।

इसी के साथ कंपनी का जून तिमाही में रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन ₹1466.37 करोड़ का हुआ है, वहीं पे एक साल पहले समान अवधि में ₹1266.07 करोड़ का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन हुआ था। वहीं पे कंपनी का खर्चा जून तिमाही में ₹1221.76 करोड़ का हुआ है जोकि पिछले साल की समान अवधि में ₹1053.12 करोड़ का खर्चा हुआ था।

आपको बता दू की इंडियन होटल्स की संस्थापना टाटा ग्रुप ने किया है और कंपनी ने पहला होटल The Taj Mahal Palace था। इस समय में ताज होटल इंडिया का सबसे प्रसिद्ध होटल है। वहीं पे कंपनी के 270 होटल है जिनमें 70 होटल डेवलपिंग मोड में है।

शेयर का हाल: गुरुवार को Indian Hotels का शेयर 1.35% की कमी के साथ ₹384.95 पे बंद हुआ है। इस दौरान शेयर का हाई प्राइस ₹392.65 और लो प्राइस ₹383.80 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते एक साल में 47.80% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹406 और लो प्राइस ₹257.55 रहा है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *