यह कंपनी दे रही है ₹130 का डिविडेंड, कल करेगी एक्स डिविडेंड पे ट्रेड

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने वाला हूं जोकि निवेशकों को काफी शानदार डिविडेंड देने वाली है। दरअसल यह कंपनी ₹40 के डिविडेंड के साथ ₹90 का स्पेशल डिविडेंड देगी। अगर आप डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते है तो आपको बता दू की आज भर ही मौका है क्योंकि कल शेयर एक्स डिविडेंड के तौर पे ट्रेड करने वाला है।

Share Dividend News: ₹5306 करोड़ की मार्केट कैप वाली कंपनी ICRA ltd ने निवेशकों को ₹130 के डिविडेंड के बड़ा तौफा दिया है। जिसके भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित किया गया था वो अब नजदीक आ गई है। कंपनी ने डिविडेंड बांटने के लिए 28 जुलाई 2023 को रिकॉर्ड डेट रखा है। अगर आप डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते है तो आपके लिए आज आखिरी डेट है। कल शेयर एक्स डिविडेंड के तौर पे ट्रेड करने वाला है। आपको बता दूं की यह कंपनी दिग्गज क्रेडिट रेटिंग एजेंसी में से एक है।

Join Whatsapp Channel Join
Follow on Google NewsFollow

₹130 का मिलेगा डिविडेंड

वित्त वर्ष 2023 के लिए ICRA ltd के बोर्ड मेंबर ने ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर पे ₹40 का डिविडेंड प्रति शेयर और साथ में ₹90 का स्पेशल डिविडेंड देने का निर्णय ली है। इस अनुसार से कंपनी के प्रत्येक निवेशक को हर शेयर पे कुल ₹130 का डिविडेंड मिलेगा। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया की एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर की मंजूरी मिलने के बाद 7 अगस्त 2023 तक डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। वहीं पे कंपनी का डिविडेंड देने में पास्ट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। कंपनी ने 2019 में ₹30, 2020 में ₹27, 2021 में ₹27, 2022 में ₹28 और अब 2023 में ₹40 के डिविडेंड के साथ ₹90 का स्पेशल डिविडेंड देने जा रही है।

अब कंपनी के फंडामेंटल्स पे नज़र डाले तो अभी जून तिमाही के नतीजे जारी नही किए है। हालांकि कंपनी 3 अगस्त 2023 को जून तिमाही के नतीजे घोषित करेगी। कंपनी का वित्त वर्ष 2022- 23 में नेट प्रॉफिट 20.40% से बढ़कर ₹136.70 करोड़ का हुआ है और वहीं पे रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन 17.60% से बढ़कर ₹403.20 करोड़ का हुआ है।

शेयर का हाल: आज गुरुवार को ICRA ltd का शेयर 1.67% की तेजी के साथ ₹5608.30 पे ट्रेड कर रहा है। इस दौरान शेयर का हाई प्राइस ₹5729.90 और लो प्राइस ₹5570.45 रहा है। वहीं पे शेयर ने बीते 52 सप्ताह में 39% का रिटर्न दिया है और इस बीच शेयर का हाई प्राइस ₹5729.90 जोकि आज गई है और लो प्राइस ₹3675.50 रहा है।

ये भी पढ़े –

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी शेयर करना है। stockhub.in स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा कदम हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *